प्लास्टिक पॉल्यूशन से लड़ रहा रियल लाइफ स्पाइडरमैन
Image Credit: shortpedia
इंडोनेशिया में रूडी हार्टोनो नामक रियल लाइफ स्पाइडरमैन, सड़क और समुद्र के किनारों पर पड़ा कचरा साफ करने की वजह से चर्चाओं में है। प्लास्टिक पॉल्यूशन घटाने के लिए रूडी ने कुछ समय पहले सफाई अभियान शुरू किया था। जिसकी अब चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। रूडी की इस मुहीम से कई लोग जुड़े। चीन के बाद, इंडोनेशिया प्लास्टिक पॉल्यूशन फैलाने वाला दुनिया का दूसरा बड़ा देश है।