Realme Dizo GoPods और Realme Dizo GoPods Neo भारत में लॉन्च
Image Credit: Gizmochina
रियलमी डिजो गोपॉड्स (Realme Dizo GoPods) और रियलमी डिजो गोपॉड्स निओ (Realme Dizo GoPods Neo) से पर्दा उठ गया है। ये दोनों इयरबड्स रियलमी बड्स एयर 2 (Realme Buds Air 2) और रियलमी बड्स क्यू 2 (Realme Buds Q2) के रिब्रांडेड वर्जन हैं। इन दोनों लेटेस्ट इयरबड्स में पावरफुल बैटरी दी गई है। इसके अलावा दोनों नए इयरफोन में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन फीचर सहित दमदार ड्राइवर्स मिलेंगे, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं।