बिना अनुमति पत्नी की कॉल रिकॉर्ड करना निजता के अधिकार का हनन: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट
Image Credit: Shortpedia
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बगैर अनुमति पत्नी की कॉल रिकॉर्ड करने को निजता के अधिकार का उल्लंघन बताया। कोर्ट ने पति को फटकारते हुए कॉल रिकॉर्ड को बतौर सबूत स्वीकारने के आदेश को खारिज किया। महिला ने बताया कि उसके और उसके पति के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है। विवाद के चलते पति ने 2017 में बठिंडा की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए केस दाखिल किया था।