प्रयागराज धर्म संसद में पारित हुआ प्रस्ताव- आज से सभी लिखें 'हिंदू राष्ट्र भारत'
Image Credit: Dainik Bhaskar
यूपी के प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र के महावीर मार्ग पर ब्रह्मा ऋषि आश्रम ट्रस्ट की ओर से आयोजित किए गए धर्म संसद में संतों ने भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित करने का प्रस्ताव पास किया। साथ ही कहा गया कि सभी लोग आज से ही हिंदू राष्ट्र भारत लिखेंगे। इस दौरान संतों द्वारा भारत में मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त करने की मांग की गई है।