जम्मू में दफ्तर से राजस्व रिकॉर्ड गायब, 21 जगह छापा, 3 रिटायर्ड ऑफिसर और 1 प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
Image Credit: Jammu links news
जम्मू जिले की बाहु तहसील के दो गांवों के राजस्व दस्तावेजों के गायब हुए। इस मामले में रविवार 21 स्थानों पर छापे मारे गए। गांव सुंजवां और चौआदी के राजस्व दस्तावेज, आपत्तिजनक दस्तावेज व लाखों रुपये जब्त करने के अलावा तीन पूर्व राजस्व अफसरों और एक प्रॉपर्टी डीलर को अब गिरफ्तार किया गया है। बरामद दस्तावेजों में कार्यालय से गायब रिकॉर्ड भी मिला। मामले में आगे की जांच जारी है।