सुप्रीम फैसला: जम्मू में हिरासत में रखे गए रोहिंग्याओं की नहीं होगी रिहाई
Image Credit: Shortpedia
SC ने आज जम्मू में हिरासत में रखे गए रोहिंग्याओं को लेकर कहा कि रोहिंग्याओं की रिहाई नहीं होगी। ये होल्डिंग सेंटर में ही रहेंगे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें वापस भेजा जा सकता है। बता दें जम्मू में 168 रोहिंग्या हिरासत में रखे गए हैं। गौरतलब है कि इन लोगों को तभी भेजा जाएगा जब म्यांमार अपने नागरिक के रूप में स्वीकार करने पर सहमति दे देगा।