बजरंग दल कार्यकर्ता की शव यात्रा में बवाल, हिंसा में कई लोग घायल, धारा 144 लागू
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक के शिवमोगा में बीते दिन बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या हुई थी। हर्ष ने हिजाब को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखी थी। अब उसकी शव यात्रा में लोगों का गुस्सा फूटा। इस दौरान हुई हिंसा में महिला पुलिसकर्मियों और पत्रकार समेत कई लोग घायल हुए। इलाके में धारा 144 लागू की गई। स्कूल- कॉलेज बंद किए गए। बजरंग दल ने 23 फरवरी को राज्यव्यापी बंद बुलाया।