रूस ने चार शहरों में घोषित किया सीजफायर, तीसरे दौर की वार्ता संभव
Image Credit: Shortpedia
यूक्रेन-रूस युद्ध का आज 12वां दिन है। यूक्रेन के चार शहरों में सीजफायर का ऐलान किया गया है। जिन शहरों में सीजफायर की घोषणा की गई है। उनमें कीव, खारकीव, सुमी और मारियूपोल शामिल है। दोपहर साढ़े 12 बजे से सीजफायर का ऐलान किया गया है। फ्रांस के कहने पर रूस की तरफ से यह कदम उठाया है। सीजफायर के दौरान यूक्रेन में फंसे हुए विदेश नागरिकों को निकाला जाएगा।