रूस ने हफ्तेभर में दागे 500 से अधिक मिसाइल
Image Credit: Times of Israel
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 10वां दिन है। दोनों देशों के बीच यह जंग अब चरम पर पहुंच गई है। यूक्रेन के अखबार दि कीव इंडिपेंडेंट ने बताया कि रूस ने इस हफ्ते 500 से अधिक मिसाइलें दागीं हैं। वह पूरे यूक्रेन को कब्जाने की ओर बढ़ चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 3 मार्च तक 12 लाख से अधिक शरणार्थियों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।