रूस ने 500 लोगों को बंधक बनाया, यूनिसेफ का खुलासा- रोज 75 हजार यूक्रेनी बच्चे बन रहे शरणार्थी
Image Credit: Amar Ujala
यूक्रेन में जंग के 21वें दिन धमाके जारी हैं। कई शहरों में हवाई हमले का अलर्ट जारी हुआ। इस बीच खबर है कि रूसी सैनिकों ने मारियूपोल के एक अस्पताल में करीब 500 लोगों को बंधक बना रखा है। दूसरी तरफ यूनिसेफ ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि यूक्रेन में हर एक मिनट में 55 बच्चे शरणार्थी बन रहे हैं। यहां प्रतिदिन करीब 75 हजार बच्चे शरणार्थी बन रहे हैं।