रूस ने कीव में शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया, पोदिल में 8 लोगों की मौत
Image Credit: Twitter@KyivIndependent
रविवार रात रूस ने कीव के बाहरी इलाके में स्थित एक शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया। रेट्रोविले शॉपिंग सेंटर के चारों ओर सब कुछ तबाह हुआ। रूसी सेना के मुताबिक, सेंटर का इस्तेमाल रॉकेट स्टोर करने के लिए हो रहा था। घनी आबादी वाले पोदिल जिले में शॉपिंग सेंटर गोलाबारी की चपेट में आने के बाद सुलगते हुए खंडहर में तब्दील हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।