यूक्रेन के दिव्यांग केंद्र पर रूसी हमला, मलबे में दबे 267 लोग, अब तक 48 स्कूल तबाह
Image Credit: PTI
रूस ने मिसाइल हमला करके यूक्रेन के एक दिव्यांग केंद्र को तबाह किया। खारकीव के पास ये हमला किया गया है। इस दौरान 267 लोग मलबे में दबे। इसके अलावा, अब रूसी फौजियों को गैस मास्क दिए गए हैं, जिसके आधार पर यूक्रेन ने जहरीली गैस हमलों की आशंका जताई गई है। इससे पहले मैरियूपोल के प्रसूति अस्पताल पर भी रूसी बमबारी में कई महिलाएं और बच्चे मारे गए थे।