दावा: रूस ने बनाई कोरोना वैक्सीन! राष्ट्रपति की बेटी को लगा पहला टीका
Image Credit: Shortpedia
पूरी दुनिया कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रही है। इस कड़ी में रूस ने दावा किया है कि उसने कोरोना वैक्सीन बना ली है। इसका पहला टीका रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को लगाया गया है। पुतिन ने घोषित किया कि ये दुनिया की पहली सफल वैक्सीन है। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इसे मंजूरी दे दी है। बता दें वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने बनाया है।