सलमान खुर्शीद के आवास पर फायरिंग और आगजनी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Amar Ujala
उत्तराखंड में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के आवास पर फायरिंग और आगजनी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हुए। बता दें पिछले दिनों भाजपा से जुड़े लोगों ने सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में हिंदुओं के लिए की गई टिप्पणी से नाराज होकर उनके कॉटेज के शीशे तोड़ दिए और घर के दरवाजे पर आग लगा दी थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।