लॉकडाउन में सलमान का सॉन्ग तेरे बिना हुआ रिलीज, जैकलीन संग आए नजर
Image Credit: shortpedia
एक्टर सलमान खान ने लॉकडाउन के बीच रोमांटिक ट्रैक तेरे बिना रिलीज किया है। इस गाने को उन्होंने खुद ही गाया है। गाने में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आ रही हैं। यह पूरा गाना सलमान के पनवेल स्थित फार्म हाउस में शूट हुआ। इस गाने को अजय भाटिया ने कंपोज किया। लिरिक्स शब्बीर अहमद ने दिए। गाने के अलावा ये म्यूजिक वीडियो सलमान में डायरेक्ट भी किया है।