फेड कप हर्ट अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं सानिया, दान की इनामी राशि
Image Credit: shortpedia
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को फेड कप हर्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वे यह अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। 6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया ने ईनाम के तौर पर मिले करीब 1.50 लाख रुपए तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए। 1-8 मई तक चली ऑनलाइन वोटिंग में सानिया ने बाजी मारते हुए अवार्ड जीत लिया। इसके लिए सानिया ने फैन्स को धन्यवाद भी दिया।