SC ने नेपाली संसद भंगीकरण मामले में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा कारण बताओ नोटिस
Image Credit: Amar Ujala
नेपाली संसद भंगीकरण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिमंडल को कारण बताओ नोटिस भेजकर 15 दिन में जवाब मांगा। दरअसल, राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सिफारिश पर 5 महीने में दूसरी बार 22 मई को संसद भंग की, फिर 12 और 19 नवंबर को चुनाव कराने का ऐलान किया। अब पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने प्रतिवादियों से स्पष्टीकरण मांगा है।