SC पांच अगस्त को करेगा रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई
Image Credit: Shortpedia
एक्टर सुशांत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर SC में पांच अगस्त को सुनवाई होगी। रिया द्वारा दायर इस याचिका में पटना में दर्ज मामले की जांच मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की गई है। SC की वेबसाइट पर अपलोड लिस्ट के अनुसार इस याचिका पर न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की पीठ सुनवाई करेगी। वहीं मुंबई पुलिस मामले की जांच में अबतक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।