उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में 7 फरवरी से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें क्या रहेंगी गाइडलाइंस
Image Credit: Social Media
कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में 7 फरवरी से एक बार फिर स्कूल-कॉलेज खुलेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि सोमवार से प्रदेश के स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे। हालांकि अभी कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों के लिए ही स्कूल खुलेंगे और नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।