दिल्ली में आज से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खुलेंगे, स्विमिंग पूल, जिम और स्पा सेंटर भी खुलेंगे
Image Credit: Indian Express
दिल्ली आज खुलने के लिए तैयार हैं। स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में भी छात्रों की एंट्री होगी। स्कूलों में आज कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई शुरू होगी। स्विमिंग पूल, जिम और स्पा सेंटर भी खुलेंगे। दफ्तर 100% क्षमता के साथ काम करेंगे। नाइट कर्फ्यू एक घंटा घटेगा जोकि रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक है। रेस्टोरेंट अब रात 11 बजे तक खुले रहेंगे।