वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभाव से दुनिया को बचाने के लिए मोर्चा खोला
Image Credit: pexels.com
जलवायु परिवर्तन से होने वाले नकारात्मक प्रभाव से सम्पूर्ण विश्व ग्रसित है। इसके बढ़ते दुष्प्रभाव से दुनिया को बचाने के लिए 20 देशों के 300 से ज्यादा विज्ञान जगत की हस्तियों और वैज्ञानिकों ने इसको लेकर साझा घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणापत्र में इन वैज्ञानिकों ने सामान्य लोगों से अपनी-अपनी सरकारों के खिलाफ मिलकर सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाने का आह्वान किया है। ये आंदोलन एक्सटिंक्शन रिबेलियन संस्था के बैनर तले होगा।