दिल्ली में सीबोल्ड सांप, लेपर्ड गेको और ब्लैक क्राउन नाइट हेरोन दिखे, प्रकृति प्रेमियों के लिए अच्छी खबर
Image Credit: Amar Ujala
दिल्ली में सीबोल्ड सांप, छिपकली की एक प्रजाति लेपर्ड गेको और बगुले की प्रजाति ब्लैक क्राउन नाइट हेरोन दिखी। 100 साल बाद छिपकली ये प्रजाति दिखी। 70 से 100 साल पहले इन्हें यमुना तट पर देखना आसान था लेकिन बढ़ते प्रदुषण के चलते इन्हें देखना अब मुश्किल हो गया। बता दें कि पिछले चार-पांच वर्षों से इनकी घर वापसी हो रही है। विशेषज्ञ इसे एक बेहतर संकेत मान रहे हैं।