SEBI ने राणा कपूर पर लगाया एक करोड़ रूपए का जुर्माना, लेनदेन की जानकारी छिपाने का आरोप
Image Credit: Shortpedia
SEBI ने यस बैंक के पूर्व एमडी राणा कपूर पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। नियामक ने मॉर्गन क्रेडिट से जुड़ी लेनदेन की जानकारी नहीं देने को लेकर उनपर ये जुर्माना लगाया है। सेबी ने अपने आदेश में कहा है, 'इस लेनदेन के बारे में यस बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को जानकारी नहीं देकर कपूर ने अपने और शेयरधारकों के बीच अपारदर्शिता की एक दीवार खड़ी कर दी'।