यौन उत्पीड़न मामला: पत्रकार तेजपाल के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट करेगी 27 अक्टूबर को सुनवाई
Image Credit: samachar4media
2013 के यौन उत्पीड़न मामले में पत्रकार तरुण तेजपाल के खिलाफ 27 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ डिजिटल सुनवाई करेगी। 2013 में पत्रकार पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। हाईकोर्ट ने 31 अगस्त को तेजपाल को बरी करने के खिलाफ गोवा सरकार की अपील पर सुनवाई 20 सितंबर तक स्थगित कर दी थी क्योंकि मामले में डिजिटल सुनवाई के लिए अनुरोध चीफ जस्टिस के पास लंबित था।