शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य वसीम रिजवी पर दुष्कर्म का आरोप
Image Credit: Shortpedia
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी पर उनके चालक की पत्नी ने डरा धमका कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को महिला कई अधिवक्ताओं के साथ सआदतगंज कोतवाली पहुंची और वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग भी की है। इंस्पेक्टर सआदतगंज ब्रजेश यादव ने बताया है कि महिला का पति वसीम रिजवी के यहां चालक था।