शिवसेना ने कंगना-अर्नब को लेकर 'सामना' में लिखा- देशद्रोही पत्रकार, सुपारीबाज कलाकार का समर्थन करना भी 'हरामखोरी'
Image Credit: Shortpedia
शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में अभिनेत्री कंगना रनोट और पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर निशाना साधा है। आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए शिवसेना ने लिखा है, 'राजनीतिक एजेंडे को सामने लाने के लिए देशद्रोही पत्रकार और सुपारीबाज कलाकारों के राजद्रोह का समर्थन करना भी 'हरामखोरी' ही है। बता दें इससे पहले दोनों के खिलाफ दो विधायक एक दिन पहले विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव भी लाए थे।