शिलांग में 12 घंटे के लिए मिली कर्फ्यू में ढील
Image Credit: PTI
शिलांग में पैदा हुए उपद्रव के बाद लगाए गए कर्फ्यू में गुरुवार की सुबह पांच बजे से 12 घंटे की ढील दी गयी क्योंकि पिछले 24 घंटे में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ था। पूर्वी खासी हिल्स के उपायुक्त आई लालू ने आदेश जारी कर शिलांग शहरी में 19 अगस्त को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक 12 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील के आदेश दिए हैं।