विजयनगर जिले में दूषित पानी पीने से हुई छह लोगों की मौत
Image Credit: Newsbyte
जल जीवन मिशन के तहत हर घर में स्वच्छ और सुरक्षित पानी मुहैया कराने के केंद्र सरकार के वादे के बीच कर्नाटक के विजयनगर में दूषित पानी पीने से छह लोगों की मौत हो गई। इसी तरह करीब 200 लोग बीमार हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए गांव में एंबुलेंस तैनात कर दी।