तो इसलिए मलेशिया की तेल मिलों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा मकाक बन्दर!
Image Credit: Shortpedia
मलेशिया दुनिया का सबसे बड़ा पाम ऑयल उत्पादक देश है। दुनिया का कुल 30% पाम ऑयल का उत्पादन मलेशिया में होता है। लेकिन यहां के चूहे पॉम ऑयल की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचाते है। जबकि यहां पाए जाने वाले एक विशेष प्रकार के मकाक बंदर चूहों को खाकर उनकी संख्या को 75% तक घटाने में सक्षम हैं। किसानों और मिलों के लिए ये कीटनाशकों का विकल्प भी साबित हो रहे हैं।