पद्मश्री अवॉर्डी सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री सिंधुताई सपकाल का 74 साल की उम्र में निधन
Image Credit: Shortpedia
प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री अवॉर्डी सिंधुताई सपकाल का दिल का दौरा पड़ने से 74 वर्ष की आयु में कल निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थीं। उन्हें महाराष्ट्र की 'मदर टेरेसा' कहा जाता है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अनाथ बच्चों को संभालने में गुजार दी। उन्होंने लगभग 1400 अनाथ बच्चों को गोद लिया। इसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित पद्मश्री समेत कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।