आज पृथ्वी से टकरा सकता है सौर विस्फोट, भू-चुंबकीय तूफान की आशंका
Image Credit: News Scientist
पृथ्वी से आज सौर विस्फोट के टकराने की संभावना है। जिसकी वजह से भू-चुंबकीय तूफान का खतरा पैदा हो सकता है। यह पूर्वानुमान सोलर एंड हेलिओस्फेरिक ऑब्जरवेटरी मिशन के बड़े कोण और स्पेक्ट्रोमेट्रिक कोरोनाग्राफ द्वारा एकत्र किए आंकड़ों पर आधारित है। CESSI की ओर से कहा है कि 6 फरवरी को डिस्क केंद्र के दक्षिण में सूर्य पर एक फिलामेंट विस्फोट देखा था। जिसकी वजह से यह खतरा उत्पन्न हुआ।