महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में कांग्रेस नेता का पुत्र गिरफ्तार
Image Credit: Shortpedia
यूपी के विधान भवन के सामने एक महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक युवक कांग्रेस नेता का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। महिला द्वारा आत्मदाह करने के दौरान युवक की लोकेशन भी विधानभवन के आसपास ही मिली है। वहीं अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।