अयोध्या में भूमि पूजन पर अमेरिका में भी विशेष पूजा, भारतीयों ने लहराया भगवा
Image Credit: Shortpedia
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन से पहले पूरा अमेरिका भगवान राम के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इसे लेकर भारतीय-अमेरिकी लोगों ने वॉशिंगटन डीसी में खुशी जाहिर करते हुए भगवा झंडा लहराया और जय श्री राम के नारे भी लगाए। अमेरिका के मंदिरों में विशेष पूजा और प्रार्थनाएं की जाएंगी। इस दौरान राम मंदिर की थ्री-डी छवियां दिखाने वाली झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।