रूस में आम लोगों को दी जाने लगी Sputnik V वैक्सीन, मॉस्को पहुंची पहली खेप
Image Credit: Shortpedia
रूस ने स्पुतनिक-V कोरोना वैक्सीन को आम लोगों को देना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कोरोना वैक्सीन की पहले खेप राजधानी मॉस्को में लोगों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। वहीं रूसी अधिकारियों का कहना है, 'महामारी के इस संकट में कोरोना को खत्म करने के लिए यह वैक्सीन कारगर साबित होगी'। अब इस वैक्सीन को रूस दूसरे देशों में भी सप्लाई करने की योजना बना रहा है।