श्रीलंका में बुर्के पर लगेगी रोक, बंद होंगे 1,000 से अधिक मदरसे
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर श्रीलंका में बुर्के पर रोक लगेगी। इतना ही नहीं बढ़ते कट्टरपंथ के चलते एक हजार से ज्यादा मदरसों व इस्लामिक स्कूलों को भी बंद किया जाएगा। श्रीलंका के जनसुरक्षा मंत्री शरथ वीरासेकरा ने बताया, विधेयक पर हस्ताक्षर हुए। विधेयक में राष्ट्रीय सुरक्षा को आधार बनाते हुए मुस्लिम महिलाओं के पूरे चेहरे को ढंकने पर रोक लगाने की मंजूरी मांगी गई। जल्द संसद कानून बना सकती है।