यूरी गागरिन के नाम पर बना स्टेडियम तबाह, देनिप्रो शहर पर रूस ने की एयरस्ट्राइक
Image Credit: Prabhat Khabar
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले का आज 16वां दिन है। ताजा जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के देनिप्रो शहर पर रूस ने एयरस्ट्राइक की। वहीं रूसी हवाई हमले में चर्नीहीव में एक स्टेडियम पूरी तरह से तबाह हुआ। स्टेडियम का नाम पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन के नाम पर रखा गया था। इसके अलावा, एक लाइब्रेरी की इमारत भी ध्वस्त हुई। यहां रूस हर आधे घंटे में बम बरसा रहा है।