गुरुग्राम के जानेमाने रेस्टोरेंट में व्हीलचेयर पर आई दिव्यांग महिला को एंट्री से स्टाफ ने रोका, लोगों के विरोध के बाद प्रबंधन ने मांगी माफी
Image Credit: ANI
कर्नाटक में जहां हिजाब को लेकर बवाल मचा हुआ है. वहीं हरियाणा से सटे गुरुग्राम में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. गुरुग्राम के साइबर हब में एक दिव्यांग महिला सृष्टि पांडेय ने रास्ता पब पर आरोप लगाया कि उन्हें वहां एंट्री नहीं दी गई. क्योंकि वह व्हीलचेयर पर थीं. पीड़ित महिला सृष्टि ने कहा कि वह अपने दोस्त और अपने परिवार के साथ शुक्रवार को रेस्टोरेंट गई थी.