सौरमंडल ने किया खगोलविदों को हैरान, पृथ्वी से 150 प्रकाश वर्ष दूर अनूठी खोज
Image Credit: Amar Ujala
धरती से 150 प्रकाश वर्ष दूर मिले एक सौरमंडल ने खगोल विज्ञानियों को चकराया। यह अब तक ज्ञात सौरमंडलों से बिल्कुल अलग विचार है। 2016 में तारे एचडी3167 का चक्कर लगाते दो ग्रहों की खोज हुई थी। यह ग्रह पृथ्वी से बड़े हैं और तारे का चक्कर करीब 31 दिन में लगाते हैं। 2017 में इसी मंडल के तीसरे ग्रह की खोज हुई जो 8 दिन में परिक्रमा करता है।