ओमिक्रॉन का असर: यूरोप के कई देशों में लगीं सख्त पाबंदियां तो कहीं लगा लॉकडाउन
Image Credit: zee news
नीदरलैंड ने फिर से लॉकडाउन लगाया। ऐसा करने वाला वह यूरोप का पहला देश है। हालांकि 2 मेहमानों को घर बुलाया जा सकेगा। डेनमार्क ने थिएटर, सिनेमा हाल, मनोरंजन पार्क, चिडि़याघर और भीड़ वाले स्थानों को बंद किया। हालांकि, मास्क पहनने और शारीरिक दूरी की अनिवार्यता खत्म हुई। फ्रांस, स्पेन और इटली सख्त प्रतिबंध लगाने से बच रहे हैं। वहीं अमेरिका के न्यूयार्क, वाशिंगटन डीसी, टेक्सास, बोस्टन जैसे राज्यों में कुछ सख्त पाबंदियां लगाई गईं।