विश्व को सूडोकू में उलझाने वाले जापान के माकी काजी का निधन
Image Credit: Twitter
जापान के यूनिवर्सिटी ड्रॉप आउट और विश्व को सूडोकू में उलझाने वाले माकी काजी ने दुनिया को अलविदा कहा। वो 69 वर्ष के थे। सुडोकू करीब दो दशक पहले जापान के बाहर लोकप्रिय हुआ। सूडोकू इतना प्रचलित हुआ की लोग पहेली को हल करने में लगे रहते थे। खेल की लोकप्रियता का ही नतीजा था कि वर्ष 2006 से हर साल एक विश्व चैंपियनशिप का आयोजन भी किया जाता है।