भारत से अमेरिका तक वियजादशमी पर होगा सुंदर कांड का पाठ, शामिल होंगे 25 लाख परिवार
Image Credit: Shortpedia
RSS के अनुषांगिक संगठन एकल अभियान के प्रयास से विजयादशमी के दिन भारत से लेकर अमेरिका तक सुंदर कांड का पाठ होगा। इस आयोजन में 25 लाख परिवार शामिल होंगे। सभी लोग अपने-अपने घरों में पाठ करेंगे। झारखंड की राजधानी रांची के आरोग्य भवन में मुख्य कार्यक्रम होगा। इसका सीधा प्रसारण फेसबुक, यूट्यूब, वेबसाइट, सुभारती चैनल आदि के जरिए होगा। कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।