जुड़वा बेटो की मां बनीं सनी लियोन
Image Credit: Twitter
अभिनेत्री सनी लियोन और पति डेनियल वेबर जुड़वाँ लड़कों आशर सिंह वेबर और नूह सिंह वेबर के माता-पिता बन गए है। पिछले साल इस दंपति ने 21 महीने की लड़की निशा कौर वेबर को अपनाया था। सनी लियोन ने यह जानकारी अपने फैन्स को इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर करते हुए अपने फैन्स के साथ साँझा की है और उन्होंने यह भी कहा है कि वे अब भी सीख रहे हैं और अपने जीवन के इस नए अनुभव में नई चीजों का आनंद उठा रहे हैं.भगवान ने उनका हैप्पी फॅमिली का सपना पूरा किया है।