पूरब में आज दिखेगा सुपर ब्लड मून; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के लोग नहीं देख पाएंगे
Image Credit: Cnet
पूरब में आज शाम आसमान पर पूर्ण चंद्रग्रहण के ठीक बाद सुपर ब्लड मून दिखेगा। पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, उत्तरी एवं दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों और ऑस्ट्रेलिया से पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। चंद्रमा पर आंशिक ग्रहण दोपहर करीब सवा तीन बजे शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। कोलकाता में आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण 10 साल पहले, 10 दिसंबर 2011 को दिखा था।