कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए केंद्र की ‘मुआवजा योजना’ को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की केंद्र की योजना को मंजूरी दे दी। कोर्ट ने याचिका पर ये आदेश जारी किया। इस याचिका में अदालत के उस आदेश को लागू करने की मांग की गई है जिसमें NDMA को कोविड पीड़ितों को अनुग्रह मुआवजे के भुगतान के लिए दिशानिर्देश तैयार करने का निर्देश दिया है।