सुप्रीम कोर्ट ने फ्यूचर ग्रुप की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट के तीन आदेश किए खारिज
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने फ्यूचर-अमेजन विवाद को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा पूर्व में पारित तीन आदेशों को खारिज कर दिया। इसके साथ ही शीर्ष कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी मुद्दों पर फिर से विचार करने के लिए केस को हाईकोर्ट भेज दिया है। इससे फ्यूचर समूह को बड़ी राहत मिल गई है। मामले में 11 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने फ्यूचर ग्रुप की अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा था।