सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को दिया अल्टीमेटम, वायु प्रदूषण रोकने के लिए 24 घंटे के अंदर बनाए योजना
Image Credit: shortpedia
दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार से पूछा कि जब राजधानी में प्रदूषण इस हद तक बढ़ चुका है, तो आखिर स्कूल क्यों खुले हैं? अगर दिल्ली सरकार वयस्कों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा लागू कर सकती है, तो आखिर बच्चों को जबरदस्ती क्यों स्कूल जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।