प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
Image Credit: Shortpedia
5 जनवरी को फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा जाम लगाने पर प्रधानमंत्री का काफिला फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसा रहा और उन्हें रैली को संबोधित किए बिना वापस लौटना पड़ा था। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर सुप्रीम कोर्ट आज एनजीओ लॉयर्स वॉयस की याचिका पर सुनवाई करेगा। कोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पीएम के पंजाब दौरे से संबंधित रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था।