हेरात प्रांत के पूर्व गवर्नर इस्माइल खान का तालिबान के आगे सरेंडर
Image Credit: India Today
तालिबान ने इस्माइल खान को उनके घर में ही रखा है। उन्होंने सैनिकों के साथ सरेंडर किया है। तालिबान 7 दिन के अंदर अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार समेत अब तक 18 प्रांतों पर कब्जा कर चुका है। वहीं, तालिबान के खिलाफ लड़ने वाले लोग भी अब सरेंडर करने लगे हैं। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के गर्वनर रहे इस्माइल खान भी इस वक्त तालिबान के कब्जे में हैं।