सुशांत राजपूत मामला: SC ने खारिज की CBI जांच की मांग
Image Credit: Shortpedia
SC ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा, 'पुलिस को इस मामले की जांच करने दीजिए। याचिका दायर करने वाली याचिकाकर्ता अलख प्रिया का इस मामले में कोई लेना देना नहीं है। वह बॉम्बे हाईकोर्ट जाएं।' वहीं मुंबई पहुंची बिहार पुलिस ने सुशांत की बहन मीतू सिंह और उनके दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी का बयान दर्ज किया।