सुशांत सुसाइड केस: यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से साढ़े चार घंटे पूछताछ
Image Credit: Shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा का बयान दर्ज किया है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उनसे करीब साढ़े चार घंटे पूछताछ हुई। यशराज का नाम इस मामले में तब जुड़ा, जब पुलिस के सामने यह जानकारी आई कि सुशांत ने यशराज प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्में साइन की थीं, जो फ्लोर पर आने से पहले ही बंद कर दी गई थीं।